Admissions Open 2026
View Classes Back to Exams
Level 2
प्रवेशिका प्रथम वर्ष
Praveshika First Year
75 Total Marks
60 Practical
15 Theory (Oral)
26 Passing Marks
Duration: 15 मिनट
Examination conducted by Akhil Bharatiya Gandharva Mahavidyalaya Mandal (ABGMVM)
शास्त्र
परिभाषाएँ
संगीतध्वनिनादस्वरशुध्द स्वरविकृत स्वर (कोमल, तीव्र)वर्जित स्वरसप्तकमेलअलंकार (पलटा)रागजाति (ओड़व, षाड़व, संपूर्ण)वादीसंवादीपकड़आलापतानस्वरमालिका (सरगम गीत)लक्षणगीतस्थायीअंतरालय (विलंबित, मध्य, द्रुत)मात्रातालविभागसमखालीदुगुनठेकाआवर्तन
पाठ्यक्रम के रागों का शास्त्रीय ज्ञान: रागों के मेल (थाट), स्वर, आरोह, अवरोह, पकड़, मुख्य स्वरसमुदाय, समय, जाति, वादी, संवादी, वर्जित स्वर आदि का विवरण।
स्वरलिपि के चिन्हों का प्रारंभिक ज्ञान।
क्रियात्मक
स्वरज्ञान
सात शुध्द स्वरों को गाना/बजाना, पहचानना। कोमल, तीव्र (विकृत) स्वरों को गाना/बजाना तथा राग के स्वरों की सहायता से उनको पहचानना।
अलंकार
शुध्द स्वरों के पांच सरल अलंकार विलंबित तथा मध्य लय में
- 1 सारे, रेग, गम,........... सानी, नीध, धप
- 2 सारेसा, रेगरे, गमग,.......... सानीसा, नीधनी, धपध (दादरा ताल में)
- 3 सारेगसारेगम, रेगमरेगमप .............. सांनीधसांनीधप, नीधपनीधपम (रूपक ताल में)
- 4 सागरेसा, रेमगरे, गपमग ................ सांधनीसां, नीपधनी, धमपध (तीन ताल में)
- 5 साम, रेप, गध, ..............साप, नीम, धग
रागज्ञान
Raags / राग:
यमनकाफीखमाजभीमपलासीबागेश्रीभूपालीदेसदुर्गा
- इन सभी रागों के आरोह अवरोह, पकड़ तथा प्रारंभिक आलाप/स्वर विस्तार।
- हर राग में मध्य लय का एक गीत अथवा गत।
- इनमें से किन्हीं छह रागों में बंदिश/गत, आलाप/स्वरविस्तार, तान सहित अथवा गत तोड़ों सहित पाँच मिनट तक गाने अथवा बजाने की तैयारी।
- झपताल अथवा रूपक अथवा एकताल में एक गीत, दो सरगम गीत तथा दो लक्षण गीत, एक धुपद (दुगुनसहित) एक भजन इस प्रकार सात अतिरिक्त गीत पाठ्यक्रम के रागों में किये जाएँ।
- मुख्य रागदर्शक स्वरों द्वारा राग पहचानना।
- "वंदे मातरम्" और "जनगणमन" यह राष्ट्रगीत गाना-बजाना आवश्यक है।
ताल-ज्ञान
एकतालचारतालझपताल
एकताल, चारताल, झपताल की जानकारी तथा हाथ से ताल देकर बोलने का अभ्यास।
अंकपत्रिका
| विवरण | अंक |
|---|---|
| पूछे गए राग में आलाप तान के साथ बंदिश | 8 |
| अन्य एक राग में तीन आलाप या 5 तान के साथ बंदिश | 7 |
| एक अलंकार शुद्ध स्वरों में तथा एक किसी राग में | 6 |
| धृपद या वाद्यानुकूल अलंकार ठाह तथा दुगुन में | 5 |
| तीन ताल को छोड़कर अन्य में बंदिश | 5 |
| लक्षण गीत, भजन, सरगम गीत, धुन, वन्दे मातरम् तथा जनगणमन इन में कोई तीन प्रकार | 12 |
| राग पहचानना (तीन राग) | 6 |
| स्वर पहचानना (दो स्वर समूह) | 6 |
| दो तालों की जानकारी तथा हाथ से ताल देकर ठेका बोलना | 5 |
| कुल | 60 |
शास्त्र (मौखिक)
| एक राग की जानकारी | 5 |
| किसी एक गीत/गत प्रकार या स्वर लिपि पद्धति की जानकारी | 4 |
| अन्य तीन छोटी परिभाषाएँ | 6 |
| कुल शास्त्र | 15 |
सर्व योग: 75 अंक
Other Exams
Ready to Prepare for Praveshika First Year?
Join our classes for comprehensive ABGMVM exam preparation with personalized guidance from Dr. Ketaki Ingle.